हाल ही में देश के चार धाम यात्रा के दो प्रमुख जगह जिसमें से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। जिसके साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। ऐसे में अब 25 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। परिसर को पूरी तरह से फूलों से सजा दिया गया है जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पूरे परिसर को 20 क्वींटल फूलों से सजाया गया है। जिससे श्रद्दालु लोग बाबा केदारनाथ का दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि 25 अप्रैल को बाबा के दर्शन करने के लिए देश भर से श्रद्दालुओं का केदारनाथ में आगमन शुरु हो गया है। जिसमें बॉलीवुड के अभिनेता परवेश रावल भी शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट करके केदारनाथ धाम में कपाट खुलने को लेकर हो रही तैयारीयों की तस्वीर साझा की है जिसको देखने के बाद से ही बाबा केदार के भक्त उत्साहित हैं।
बता दें कि केदार धाम के कपाट खुलने के कुछ दिन पहले से ही घाटी में काफी बर्फबारी हो रही है। जिसको लेकर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा पहले ही सतर्कता बरतने को कहा गया है। बता दें कि सोमवार सुबह केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली रविवार को अपने अंतिम आबादी पड़ाव गौरीकुंड पहुंची। जहां पर गौरी माई मंदिर में डोली रात्रि प्रवास करेगी।
बता दें कि इस बार बाबा के दर्शन की सबसे खास बात यह है कि बाबा का परिसर इस बार पूरी तरह से स्वर्ण मंडित है। जिसके साथ भक्त बाबा का दर्शन करेंगे। इसके बाद बद्रीनाथ के भी कपाट को 27 अप्रैल को भक्तों के लिए खोल दिय जाएगा।
Leave Your Comment