logo

लोकसभा सीटों की संख्या और महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार पेश कर सकती है नया बिल, जानिए क्या है पूरी खबर

The central government may introduce a new bill to increase the number of Lok Sabha seats and women's reservation in the Lok Sabha. Know the full story.

नई दिल्ली: लोकसभा सीटों की संख्या और लोकसभा में महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार नया बिल ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव ला रही है, जिसमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इस सूची में कुल 13 राज्यों को शामिल किए जाने का प्राविधान हो सकता है। बता दें कि 2011 की जनगणना के आंकड़े को आधार बनाकर परिसीमन करने की तैयारी है। कुल सीटों में से 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

मौजूदा सत्र में नया संशोधन बिल लाएगी सरकार

जान लें कि 816 सीटों के प्रस्तावित आंकड़े के हिसाब से महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित हो सकती हैं। सरकार इस प्रक्रिया को कानूनी रूप देने के लिए मौजूदा सत्र में नए संशोधन विधेयक ला सकती है। इसको लेकर मल्लिकार्जुन खरगे भी विपक्षी सांसदों के साथ अहम बैठक कर चुके हैं, तो वहीं आज (मंगलवार को) एनडीए नेताओं की बैठक में आगे का पूरा रोडमैप तय किया जाना है।

लोकसभा में होगीं कुल 816 सीटें!

राज्य मौजूदा सीटें प्रस्तावित सीटें
उत्तर प्रदेश 80 120
बिहार 40 60
पश्चिम बंगाल 42 63
तमिलनाडु 39 59
महाराष्ट्र 48 72
कर्नाटक 28 42
केरल 20 30
आंध्र प्रदेश 25 38
गुजरात 26 39
राजस्थान 25 38
दिल्ली 07 11
ओडिशा 21 32
झारखंड 14 21

 

Leave Your Comment

 

 

Top