WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: गुरुवार 30 नवंबर को तेलंगान में विधानसभा का चुनाव सुबह 7 बजे से हो रहा है। ऐसे में तेलंगाना के 33 जिलों के 119 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जिसमें कुल 35,655 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। 2290 प्रत्यासियों की किस्मत 3.26 करोड़ वोटर तय करेंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होने वाली है। इस बीच मशहूर अभिनेता महेश बाबू ने आज हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
फिल्म एक्टर विजय देवरकोंडा ने जनता से की मतदान करने की अपील-
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपना वोट डाला और कहा, "मैंने सुना है कि मतदान प्रतिशत थोड़ा कम है। मैं उन सभी युवा लड़कों और लड़कियों से अनुरोध करता हूं जिनके पास अपना वोटिंग आईडी और चुनाव कार्ड है, वे आएं और मतदान करें। अपने परिवार के साथ आएं और मतदान करें, आपको यह करना चाहिए।”
Leave Your Comment