logo

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर आउट, जानिए क्या है खास बातें

Teaser of Ranbir Kapoor's film 'Ramayana' is out, know what are the special features

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के सबसे मेगा प्रोजेक्ट और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। गुरुवार, 2 अप्रैल को नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के भव्य विजन वाली इस फिल्म से आखिरकार भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक जारी कर दी गई है। करीब ₹4000 करोड़ के बड़े बजट से तैयार हो रही इस फिल्म की तुलना 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' जैसी फिल्मों में पहले ही मेकर्स ने कर दी है। अब फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। कई लोगों को रणबीर भा गए हैं, वहीं कई लोगों को भव्यता नजर आ रही है।

टीजर में दिखा भव्यता का संगम

रिलीज हुई पहली झलक में फिल्म की भव्यता और तकनीक साफ नजर आ रही है। टीजर में रणबीर कपूर पूरी तरह मर्यादा पुरुषोत्तम राम के स्वरूप में रमे हुए दिख रहे हैं। छोटी सी क्लिप में उनके राज्याभिषेक के वैभव से लेकर, वनवास की कठिनाइयों, जंगल के संघर्ष और सीता हरण जैसे भावुक क्षणों की झलक पेश की गई है। टीजर के अंत में रावण की एक रहस्यमयी झलक ने दर्शकों के बीच सिहरन पैदा कर दी है।

 

 

शानदार स्टार कास्ट और दिग्गज संगीतकार

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी प्रभावशाली स्टार कास्ट है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साईं पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार को जीवंत करेंगे। संगीत के मोर्चे पर भी यह फिल्म एक बड़ा धमाका करने वाली है। ऑस्कर विजेता एआर रहमान इस प्रोजेक्ट के लिए दिग्गज संगीतकार हंस ज़िमर के साथ हाथ मिला रहे हैं, जो इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगे।

रणबीर का अवतार और शानदार वीएफएक्स

जहां रणबीर कपूर का 'राम' लुक पूरी तरह स्पष्ट और प्रभावशाली है, वहीं साईं पल्लवी (सीता) और यश (रावण) की आंशिक झलकियों ने प्रशंसकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए एनिमेशन और वीएफएक्स (VFX) विश्व स्तरीय हैं, जो भारतीय पौराणिक कथाओं को एक नए और आधुनिक कलेवर में पेश करने का वादा करते हैं।

Leave Your Comment

 

 

Top