logo

टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मुकाबला और भारत की जीत

T20 2024  world cup final award list

नई दिल्ली-टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है.आखिरकार 17 साल के लंबे इंतजार के बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम के हाथ सफलता लगी है.बारबाडोस में इतिहास रचते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर 2024 टी20 विश्व कप जीता. फाइनल में जीत के लिए 177 रन का पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका 169 रनो पर ही सिमट गयी आइये जानते हैं टी20 विश्व कप 2024 की अवार्ड लिस्ट  

मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया विराट कोहली के नाबाद 76 रनो और अक्षर पटेल के 47 रानो की शानदार बल्लेबाजी के साथ भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 177 रनो का लक्ष्य रखा लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकन टीम ने शानदार शुरुआत की पर चोकर्स की यह टीम भारतीय टीम के आगे 169 रनो पर ही सिमट गयी. भारतीय टीम 7 रनो से विजयी रही.इसके साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट  ने टी 20 क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा भी की.

किन किन खिलाड़ियों के नाम रहे रिकार्ड्स

      

अवार्ड का नाम

 विजेता

राशि

प्लेयर ऑफ द मैच

विराट कोहली (76 रन, 59 गेंद)

$5000

प्लेयर ऑफ द सीरीज

जसप्रीत बुमराह (15 विकेट, 08 पारियां)

$15000

स्मार्ट कैच ऑफ द मैच

सूर्यकुमार यादव (डेविड मिलर का कैच)

 $3000

सर्वाधिक रन:

 

खिलाड़ी

रन

औसत

स्ट्राइक रेट

सर्वाधिक रन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान)

281 रन, (8 पारियां)

 35.12

124.33

 

टी20 विश्व कप 2024 सर्वाधिक विकेट:

टी20 विश्व कप 2024 में सर्वाधिक विकेट की बात करें तो भारत के अर्शदीप सिंह और अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी 17 विकेट के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है-
 

खिलाड़ी

विकेट

 

सर्वाधिक विकेट

अर्शदीप सिंह (भारत)

17 विकेट

 

फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान)

17 विकेट

 
टी20 विश्व कप 2024 विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक शिकार:

भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में 8 कैच और एक स्टंपिंग क साथ सर्वाधिक शिकार किये.  
स्मार्ट कैच ऑफ द मैच: 

टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में स्मार्ट कैच ऑफ द मैच का अवार्ड भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को दिया गया जिन्होंने हार्दिक पंड्या के ओवर में बाउंड्री पर डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ कर मैच का रुख ही बदल दिया था.   

Leave Your Comment

 

 

Top