WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: बुधवार, 3 अप्रैल को बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कैंसर हो गया है। और इस बात की जानकारी उन्होंने पीएम मोदी को पहले ही दे दी है। बता दें कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे सुशील मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार-प्रसार में हिस्सा नहीं ले पायेंगे । बता दें कि सुशील मोदी ने अपने एक्स पोस्ट मे लिखा कि पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा। पीएम को सबकुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदैव आभार, सदैव समर्पित।
पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ । अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा ।
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) April 3, 2024
PM को सब कुछ बता दिया है ।
देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित |
बता दें कि सुशील कुमार मोदी बिहार के एक दिग्गज नेता औऱ बिहार के डिप्टी सीएम के अलावा राज्य के वित्तमंत्री भी रह चुके हैं। सुशील मोदी राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा सुशील मोदी राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद सहित सभी 4 सदनों के सदस्य रह चुके हैं। वो 5 साल तक विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
1990 में वह सक्रिय राजनीति में आए और पटना केंद्रीय विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इसे अब कुम्हार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पटना हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी, जिसे बाद में चारा घोटाले के रूप में जाना जाता था। 2004 में वह भागलपुर के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा के सदस्य बने थे। इसके बाद लगातार बिहार की राजनीति में वह अहम भूमिका निभाते रहे।
Leave Your Comment