logo

सनी ने लुटाया बहनों पर प्यार

Sunny showered love on her sisters

मुंबई में हाल ही में आयोजित एक खास फिल्म स्क्रीनिंग ने दर्शकों का ध्यान सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर नहीं, बल्कि एक भावुक पारिवारिक पल पर भी खींच लिया। मौका था सनी देओल की नई रिलीज बॉर्डर 2 का, जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है, लेकिन मुंबई की इस स्क्रीनिंग ने चर्चा को एक अलग ही दिशा दे दी। इस इवेंट में सनी देओल को सपोर्ट करने के लिए उनकी सौतेली बहनें ईशा देओल और अहाना देओल भी पहुंचीं। तीनों को एक साथ देखकर फैंस भावुक हो गए, क्योंकि यह पहली बार था जब धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार के ये सदस्य सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। जैसे ही वे कैमरों के सामने आए, वहां मौजूद पपाराजी की नजरें उन पर टिक गईं और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल क्लिप में सनी देओल अपनी दोनों बहनों का हाथ थामे नजर आते हैं और मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज देते हैं। कुछ पलों बाद वह उन्हें प्यार से विदा करते हैं और खुद सोलो तस्वीरें खिंचवाने लगते हैं। यह छोटा-सा पल इंटरनेट यूजर्स के दिल को छू गया और लोगों ने इसे भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल बताया।
 

तलविंदर के संग दिशा

  

सिंगर तलविंदर और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। ये हम नहीं उनके लेटेस्ट पिक्चर्स  कह रहे हैं। हफ्तों तक डेटिंग की अफवाहों के बाद दोनों हाल ही में मुंबई में लोलपालूजा इंडिया इवेंट में हाथ में हाथ डाले कपल की तरह हैंगआउट करते नजर आए। दिशा और तलविंदर हाथ में हाथ डाले, भीड़ के सामने खुलेआम साथ चलते हुए दिखे। इस पल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैंस इसे कपल के तौर पर उनका ‘ऑफिशियल डेब्यू’ कह रहे हैं। उनके रिश्ते को लेकर अटकलें इस महीने की शुरुआत में तब शुरू हुई थीं, जब दोनों को उदयपुर में नूपुर सैनन और स्टेबिन बेन की शादी में देखा गया था। उस समय, वे चीजों को लो-की रखने की कोशिश कर रहे थे और साथ में फोटो खिंचवाने से बच रहे थे। तलविंदर को मौनी रॉय के साथ चलते देखा गया, जबकि दिशा मौनी के पति के साथ आईं, ऐसा लग रहा था कि वे लोगों का ध्यान खींचने से बचने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, लोलपलूजा में उनके दिखने से कोई शक नहीं रह गया था। इसके बाद, उन्हें उसी कार में जाते हुए भी देखा गया। दोनों ने कैमरों से बचने की कोई कोशिश नहीं की।

 

रश्मिका विजय के साथ


रश्मिका मंदाना बीते दिनों विजय देवरकोंडा के साथ कथित सगाई को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। वहीं अब दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। कई सफल फिल्में देने के बाद विजय देवरकोंडा अब अपनी अगली बड़ी फिल्म, जिसका अस्थायी नाम VD14 है, के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान कर रहे हैं और इसे हिट फिल्म पुष्पा के निर्माताओं, मैत्री मूवी मेकर्स का समर्थन प्राप्त है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और उनकी उत्सुकता चरम पर है। उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म निर्माताओं ने  सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। बंजर भूमि से गुजरते हुए अनेक लोगों के दृश्य को दर्शाते हुए यह पोस्टर एक मिस्ट्री किएट करता है। विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘वीडी14’ का पहला लुक पोस्टर पिछले साल मई में अभिनेता के 36वें जन्मदिन पर जारी किया गया था। आकर्षक पोस्टर ने फिल्म में विजय देवरकोंडा के किरदार की एक झलक पेश की। ध्यान मुद्रा में बैठे, अभिनेता कैमरे की ओर पीठ करके एक प्राचीन मंदिर में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके सामने एक वृद्ध ऋषि का तेजस्वी चित्र दिखाई दे रहा है। पोस्टर में अभिनेता को अपने सुगठित शरीर और लंबे बालों को दिखाते हुए भी दिखाया गया है। 
दूसरी ओर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, जिन्होंने पहले गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में साथ काम किया था और अपनी केमिस्ट्री और जोड़ी से दर्शकों का दिल जीता था, इस आगामी फिल्म में एक बार फिर साथ नज़र आने वाले हैं। इससे दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है और वे इस चहेती जोड़ी को बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

बैसाखियों के सहारे ऋतिक


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन 50 साल की उम्र में भी अपनी फिट और मस्कुलर बॉडी के लिए फेमस हैं। लेकिन एक्टर की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। हाल ही एक्टर को गोल्डी बहल की पार्टी में देखा गया। एक्टर वॉकिंग स्टिक के सहारे चलने की कोशिश कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्टर वॉकिंग स्टिक की मदद से सीधे कार में जाकर बैठ गए। उनकी बॉडी लैंग्वेज और चलने के तरीके को देखकर यह पता चलता है कि एक्टर को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। उन्हें पैरों में कोई गंभीर चोट लगी है, जिसकी वजह से वह बिना सहारे के नहीं चल पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चोट घुटने में लगी है। अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ऋतिक रोशन को कब और कहां चोट लगी है और वो कैसे चोटिल हुए हैं? वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आने वाले समय में कृष फ्रैंचाइज की चौथी फिल्म में नजर आएंगे। इस मूवी के जरिए एक्टर डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार है।

 

संकलन : नीलाभ कृष्ण

Leave Your Comment

 

 

Top