नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। गर्मी के कारण पारा 40 डिग्री के पार हो चुका है। ऐसे में शनिवार को दिल्ली में सरकारी स्कूलों के ग्रीष्मावकाश को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि दिल्ली शिक्षा निदेशालय यानी DOE ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक स्कूल कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें प्रवेश और छुट्टियों के कार्यक्रम का विवरण दिया गया है। इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया है। जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, एकेडमिक सेशन 1 अप्रैल से शुरू हुआ और यह दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नए स्कूल ईयर की आधिकारिक शुरुआत है। जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मी के छुट्टी की घोषणा की गई है। हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।
सर्कुलर में कहा गया है कि छठी से 9वीं कक्षा के लिए "नियोजित प्रवेश" 1 अप्रैल से 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, "गैर-नियोजित प्रवेश" तीन फेजों में होंगे और इनके लिए रजिस्ट्रेशन भी तीन संगत चरणों में होगा। इसके अलावा, सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि 6ठी से 8वीं कक्षा के लिए शिक्षा के अधिकार यानी RTI अधिनियम के तहत एंट्रेंस स्कूल स्तर पर पूरे साल जारी रहेंगे।
Leave Your Comment