logo

दिल्ली से गया जा रही महाबोधि एक्सप्रेस पर प्रयागराज में पथराव, बाल-बाल बचे यात्री

Stones pelted on Mahabodhi Express going from Delhi in Prayagraj

नई दिल्ली - उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाबोधि एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव करने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,रात को 9 बजे  समय महाबोधि एक्सप्रेस नई दिल्ली से बिहार के गया जा रही थी। पथराव होते ही ट्रेन में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पथराव में कई यात्री घायल भी हुए हैं। पथराव की यह घटना सोमवार की रात यमुना ब्रिज के पास हुई और बोगियों को निशाना बनाकर कई पत्थर फेंके गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरपीएफ की सूचना पर मीरजापुर स्टेशन पर ट्रेन रोककर घायलों का इलाज हुआ और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

 गार्ड की सूचना पर आरपीएफ तुरंत मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्रेन रात को प्रयागराज से चलकर मिर्जापुर पहुंचने वाली थी. नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने जमकर पथराव किए जाने की सूचना को गलत बताते हुए इसका खंडन किया है. उनका कहना है कि इस मामले में अभी किसी को हिरासत में भी नहीं लिया गया है. ट्रेन पर सिर्फ एक पत्थर फेंका गया था.

रेलवे की तरफ से कहा गया कि महाबोधि एक्सप्रेस मे अनुरक्षण स्टॉफ CT रविकेश यादव द्वारा उक्त गाड़ी के मिर्जापुर स्टेशन प्रवेश करते समय किसी व्यक्ति द्वारा समय 19/21 बजे गार्ड ब्रेक पर साउथ साइड से पत्थर मारने व किसी को कोई चोट नहीं आने की सूचना दी गई। गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस के गार्ड मुस्ताक अहमद मोबाइल नंबर 9794 84 1460 द्वारा कंट्रोल के माध्यम से बताया गया कि साउथ साइड से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर मारा गया है जो गार्ड ब्रेक पर लगा है किसी को कोई चोट नहीं आई है।

Leave Your Comment

 

 

Top