कन्नड़ सुपरस्टार किच्छा सुदीप के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच, उनके प्रबंधक को एक कथित धमकी भरा पत्र मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। किच्चा सुदीप दक्षिण भारतीय फिल्मों के ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के भी लोकप्रिय चेहरा हैं। अब ऐसे में बुधवार, 5 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के दल में शामिल होने को लेकर काफी अटकले आ रही हैं। पुलिस के अनुसार, किच्छा सुदीप के प्रबंधक जैक मंजू को एक अज्ञात व्यक्ति का पत्र मिला, जिसमें अभिनेता के "निजी वीडियो" को सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी गई थी।

पुत्तनहल्ली पुलिस ने अभिनेता के प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504, 506 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने कहा कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को सौंपने पर भी विचार कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि सुपरस्टार बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले। कर्नाटक विधानसभा के लिए मतगणना 13 मई को निर्धारित की गई है।
बता दें कि पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कलाकार दोपहर 1:30 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी होटल में पार्टी में शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा, "वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे।" खबरों की मानें तो किच्चा सुदीप स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल होंगे।
Comments (1)
J
Nice coverage.????