logo

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति हुईं राज्य सभा के लिए मनोनीत

Social worker and writer Sudha Murthy nominated for Rajya Sabha on International Women's Day

 

नई दिल्ली: शुक्रवार,8 मार्च को समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा कि‘‘मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान असीम और प्रेरणादायक रहा है। उच्च सदन में उनकी मनोनयन ‘नारी शक्ति' का एक सशक्त प्रमाण है, जो राष्ट्र की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण भी है।'' 

इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी ‘मूर्ति ट्रस्ट' की अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। मूर्ति 73 वर्ष की हैं और संसद के उच्च सदन के लिए उनका मनोनयन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ है। उन्हें वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

पिछले साल सुधा मूर्ति ने पहली बार संसद का दौरा किया था। सुधा मूर्ति पुराने और नये संसद भवन को देखने के बाद मीडिया से बातचीत की थी।बातचीत के दौरान उन्होंने संसद की खूबसूरती की जमकर सराहना की थी। उन्होंने कहा था, "यह बहुत सुंदर है... वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं इसे लंबे समय से देखना चाहती थी। आज मेरा एक सपना सच होने जैसा था। यह सुंदर है... यह कला है।" संस्कृति, भारतीय इतिहास - सब कुछ सुंदर है..."


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को उदय इंडिया टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Leave Your Comment

 

 

Top