logo

शराब नीति मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 मई तक बढ़ी

Sisodia's judicial custody extended till May 1 in liquer case

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति केस में 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा  गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया  को कस्टडी में रखा गया था। साथ ही उनसे लगातार मामले में पुछताछ की जा रही थी। अब ऐसे में सोमवार 17 अप्रैल को सिसोदिया की कस्टडी को कोर्ट ने 1 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। सोमवार को  सिसोदिया की सीबीआई और ईडी की कस्टडी खत्म हो गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सिसोदिया की कस्टडी को 1 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। अब सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट 18 अप्रैल को सुनवाई करेगा। उधर, रविवार को CBI ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से करीबन साढ़े 9 घंटों तक  पूछताछ की।

पूछताछ खत्म होने के बाद केजरीवाल ने मीडिया से बात की। मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने  कहा कि एजेंसी ने मुझसे 56 सवाल किए। कटाक्ष करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मेहमाननवाजी के लिए CBI अधिकारियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने दोस्ताना तरीके से सवाल पूछे।

बता दें कि  ईडी की टीम ने मनीष सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी। ED ने बताया था कि नई शराब नीति बनाने में साउथ दिल्ली के व्यापारियों से 100 करोड़ की रिश्वत ली गई थी। इस मामले में ED ने 6 मार्च को हैदराबाद के बिजनेसमैन अरुण रामचंद्र पिल्लई और अमनदीप ढल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता का नाम भी आया था। 

Leave Your Comment

 

 

Top