logo

सिसोदिया ने जेल से देश के नाम लिखी चिट्ठी, पीएम मोदी के खिलाफ लिखीं आपत्तिजनक बातें

Sisodia wrote a letter to the country from jail, wrote objectionable things against PM Modi

शुक्रवार, 7 अप्रैल को देश की राजधानी मेें काबिज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम एक पत्र लिखा है। सिसोदिया को 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से ही वो अपनी रिहाई के लिए बार- बार कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं पर कोई भी फायदा नहीं हो रहा है। ऐसे में उन्होेनें जेल से चिट्ठी का सहारा लिया है। बता दें कि शुक्रवार को उन्होंने अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखीं आपत्तिजनक बातें। उन्होंने लिखा कि आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। दुनिया भर में विज्ञान और टेक्नॉलॉजी में हर रोज नई तरक्की हो रही है। सारी दुनिया आर्टीफिसीयल इंटेलीजेंस की बात कर रही है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए बेहद ख़तरनाक है। उन्होंने आगे कहा कि Modi जी विज्ञान की बातें नहीं समझते, शिक्षा का महत्व नहीं समझते।  पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए सिसोदिया ने पत्र में यह भी लिखा कि पिछले कुछ वर्षों में 60,000 School बंद किए जो कि पूरी तरह से पीएम के कम पढ़े लिखे होने का परिणाम है। आगे उन्होेंने यह भी लिखा कि भारत की तरक़्क़ी के लिए पढ़ा-लिखा PM होना ज़रूरी है। ऐसे में कुछ दिनों पहले ही पीएम से उनकी डिग्री मांगने पर आप के प्रमुख और दिल्ली सीएम पर 25 हजार का जूर्माना भी लगा था। जो देश के लिए अपमानजनक स्थिति पैदा करना था। 

 

सिसोदिया ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि पीएम के द्वारा दिये जाने वाले बयान देश के लिए काफी हानिकारक हैं। उन्होेंने आगे यह भी कहा कि वो जब भी दूसरे देश के प्रधानमंत्री या अध्यक्ष  के साथ गले मिलते हैं तो उसके बदले ना जाने कितने पेपरों  पर हस्थाक्षर भी करते हेैं। जो उनके कम पढ़े लिखे होने का परिणाम है। पत्र में सिसोदिया ने यह भी दावा कि उन्होेंने पीएम का एक वीडियो देखा था जिसमें वो कह रहे थे कि वो कम पढ़े लिखे हैं। उन्होंने केवल प्राथमिक शिक्षा ही प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारा देश कैसे तरक्की करेगा? ....क्या देश का मैनेजर पढ़ा लिखा नहीं होना चाहिए? 

Leave Your Comment

 

 

Top