नई दिल्ली: राहुल गांधी के लीडर ऑफ अपोजिशन होने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान समाने आया है। बता दें कि अय्यर ने कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन की कमान छोड़ देनी चाहिए। अय्यर ने कहा है कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन की कमान छोड़कर ममता बनर्जी, स्टालिन, अखिलेश यादव या तेजस्वी यादव को दे देनी चाहिए। इससे गठबंधन मजबूत होगा और ये नेता गठबंधन को काफी समय दे पाएंगे। राहुल गांधी इस पद को संभालने में असमर्थ हैं।
मणिशंकर का बयान ऐसे समय में आया है जब इंडिया गठबंधन में राहुल के नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी गठबंधन से दूरी बनाए हुए हैं और अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव भी राहुल को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं।
मणिशंकर अय्यर ने कहा, ''ममता दीदी के बिना INDIA अलायंस का 'I', 'N', 'D', 'I' और सब निकल जाएगा क्योंकि ममता बनर्जी ही इस गठबंठन की नेता हैं और साथ-साथ और दो-चार और लोग हैं जो इस पद को हासिल कर सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि बजाय राहुल गांधी इसी पद पर रहने की कोशिश करें किसी और को, जो छोटी पार्टियों का है स्टालिन हो, ममता दीदी हों, अखिलेश हो, तेजस्वी हो या कोई और है, और कोई संभाले तो उनके पास ज्यादा टाइम रहेगा गठबंधन को चलाने के लिए।''
अय्यर के इस बयान से बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हलचल मच गई है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेताओं ने अय्यर की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस महासचिव सुमन रॉय चौधरी ने कि अय्यर लंबे समय से पार्टी की सक्रिय राजनीति से दूर हैं और उनका बयान पार्टी की आधिकारिक राय नहीं है। आगे उन्होंने कहा, ''मणिशंकर जी क्या आप जानते हैं कि ममता बनर्जी पर्दे के पीछे बीजेपी की कठपुतली की तरह काम करती हैं, जिसके खिलाफ INDIA ब्लॉक लड़ रहा है? मुझे नहीं लगता कि पार्टी से दूर रहने के बाद कांग्रेस पार्टी का कोई भी फैसला लेने में आपका कोई हिस्सा है।''
Leave Your Comment