नई दिल्ली: गुरुवार, 11 अप्रैल को दिल्ली से सटे हरियाणा के नारनौल में बच्चों से भरी स्कूल बस अचानक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि इस हादसे में कई बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद जख्मी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया यह घटना नारनौल के कीनीना के उनहानी गांव के पास हुई। जी एल पब्लिक स्कूल की बस पलटने से कई बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बड़ा सवाल यह है कि ईद की सरकारी छुट्टी के बाद भी स्कूल खुला हुआ था और इस दिन भी स्कूल चल रहा था।
इसी तरह की एक घटना 2 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना देवा क्षेत्र के ग्राम सलारपुर के पास भी हुई थी। लखनऊ में पिकनिक मनाकर लौट रहे विद्यार्थियों से भरी एक स्कूल बस के पलट जाने से तीन बच्चों व एक परिचालक समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 बच्चे घायल हुए थे। हादसे के समय स्कूल बस की स्पीड बहुत तेज थी, ये जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ. मरने वालों में 12 से 13 साल की उम्र के तीन बच्चे और बस का परिचालक (कंडक्टर) भी शामिल था और 32 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Leave Your Comment