एक्ट्रेस सारा अली खान ने वेकेशन एंजॉय करने के दौरान अपना बिकिनी लुक शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की लाड़ली और एक्ट्रेस सारा अली खान ट्रेडिशनल और वेस्टर्न- हर आउटफिट में खूबसूरत लगती है। हाल ही में उन्होंने वेकेशन एंजॉय करने के दौरान अपना बिकिनी लुक शेयर किया है। सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपने एक्सपेरिमेंटल लुक्स शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की बिकिनी लुक्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी बिकिनी में तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस एक तस्वीर में बैठकर बालों को सहलाते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये अंदाज काफी हॉट लुक दे रहा है। ब्लू कलर में सारा अली खान का बिकिनी लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा है। एक और तस्वीर में एक्ट्रेस साइड पोज देते दिख रही हैं। उनका वेवी हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लग रहा हैं। बता दें कि सारा अली खान सैफ और अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ ने अमृता से शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर ली थी।
शाहिद का बिगड़ा बैलेंस
गोवा में 54वां भारतीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जोरों-शोरों से चल रहा है। इस फेस्टिवल के ओपनिंग समारोह में बॉलीवुड सितारों ने दमदार प्रदर्शन किया। ओपनिंग समारोह के इस खास मौके पर शाहिद कपूर ने भी एक दमदार डांस स्टेज से फैन्स के लिए पेश किया।

लेकिन शाहिद कपूर के डांस के दौरान एक हादसा हो गया। डांस के दौरान शाहिद कपूर स्टेज पर असंतुलित हो गए और धड़ाम से नीचे गिर गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। इस वीडियो में दिख रहा है, शाहिद कपूर स्टेज पर डांस कर रहे हैं। इसी दौरान शाहिद का पैर फिसलता है और नीचे गिर जाते हैं। नीचे गिरने के बाद भी शाहिद कपूर के माथे पर 1 शिकन तक नहीं आती। शाहिद भी फैन्स के बीच गिरने के बाद उठते हैं और फैन्स का धन्यवाद करते हैं। इतना ही नहीं शाहिद कपूर फैन्स का अभिवादन करते हुए उन्हें फ्लाइंग किस भी देते हैं। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म देवा की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। शाहिद कपूर एक बार फिर से स्क्रीन पर दमदार एक्शन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक खुर्राट पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।
रणबीर इन सिंघम अगेन ?
रोहित शेट्टी और अजय देवगन फिल्म सिंघम अगेन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। हाल ही में फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक आउट हुआ। उनके लुक के साथ ही एक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में रोहित के साथ रणबीर कपूर भी दिख रहे हैं।

रणबीर ने पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहनी हुई है। वह कमर में एक बंदूक भी लटकाए हुए हैं। इस तस्वीर में एक अन्य एक्टर भी है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि रोहित की कॉप यूनिवर्स में रणबीर की एंट्री हो गई है। रोहित ने हाल में फिल्म में शामिल नए एक्टर्स का खुलासा किया था, जिसके तहत दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ इसका हिस्सा हैं। रणबीर कपूर और रोहित शेट्टी को एक साथ देखने के बाद शायद ही लोगों के कयास ठीक हो। लेकिन अभी के लिए यह सिर्फ एक विज्ञापन है। रणबीर ने एक एडवर्टीजमेंट के लिए पुलिस ऑफिसर यूनिफॉर्म पहनी है। फैंस रणबीर को इस लुक में देखकर रोहित से उन्हें सिंघम अगेन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
शाहरुख़ संग सुहाना
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। तो वहीं उनकी लाडली सुहाना खान भी अपनी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटी हुई हैं। इसी बीच अब दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर वह खुशी से झूम उठेंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख और सुहाना एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सिल्वर स्क्रीन पर बहुत जल्द पिता और बेटी की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है। इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले हैं। ये एक एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है। वहीं डंकी की बात करें तो फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी की बात करें तो डंकी में 4 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो इंग्लैंड जाने का सपना देखते हैं।

वहीं अपने सभी दोस्तों का जिम्मा हार्डी यानी शाहरुख खान के कंधों पर होता है। बता दें कि फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं इस साल जिस तरह से किंग खान की फिल्म पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है, उस हिसाब से फैंस को भी शाहरुख की इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें होगीं।
संकलन : नीलाभ कृष्ण
Leave Your Comment