logo

17 से 19 मई के बीच ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव' का होगा आयोजन, जानिए पूरी अपडेट

'Sanatan Rashtra Shankhnaad Mahotsav' will be organized between 17 and 19 May, know the complete update

नई दिल्ली: मानवजाति के परमकल्याण और रामराज्य की स्थापना के लिए कार्यरत सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बालाजी आठवले के 83 वें जन्मोत्सव तथा सनातन संस्था के रजत महोत्सवी वर्ष के उपलक्ष्य में गोवा में 'सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव' भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महोत्सव  का आयोजन 17 से 19 मई 2025 तक फर्मागुड़ी, फोंडा, गोवा इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में संपन्न होगा। 

कई गणमान्य अतिथि होंगे मौजूद

इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन में भारत और विदेशों से अनेक संत-महात्मा, प्रतिष्ठित हस्तियां, मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रमुख हिंदुत्वनिष्ठ नेता, विचारक, अधिवक्ता, उद्योगपति एवं 20,000 से अधिक भक्तगण उपस्थित रहेंगे। महोत्सव में आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक ग्रंथों की प्रदर्शनी, सात्त्विक उत्पाद एवं ऐतिहासिक वस्तुओं का दर्शन जैसी विशिष्ट व्यवस्थाएं रहेंगी। सनातन धर्म के आदर्शों से प्रेरित सशक्त राष्ट्र निर्माण और गो, गंगा, गायत्री, मंदिर, वेद-धर्मग्रंथ एवं भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धार के लिए यह महोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण है।

समाज को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान का मिलेगा संदेश

बता दें कि संत-महंत एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व अपनी ओजस्वी वाणी से मार्गदर्शन कर समाज को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान का संदेश देंगे। 

Leave Your Comment

 

 

Top