साउथ में अपनी बेमिसाल एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली साई पल्लवी अब बॉलीवुड में अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। वो रणबीर कपूर की 'रामायण' में सीता का किरदार भी निभाते हुए नजर आएंगी। लेकिन 'रामायण' से पहले उन्होंने और एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, यानी ये नई फिल्म साई का बॉलीवुड डेब्यू होगी। साई पल्लवी, रणबीर कपूर की रामायण में मां सीता का किरदार निभाने वाली हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग पूरी नहीं हुई है। कास्टिंग प्रोसेस पूरा होने के बाद अप्रैल 2024 में ये फिल्म शूटिंग के लिए ऑन फ्लोर जा सकती है। लेकिन साउथ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली ये एक्ट्रेस रणबीर की रामायण से नहीं, बल्कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। ये फिल्म अब तक अनटाइटल्ड है यानी अब तक इसका नाम तय नहीं हुआ है। लेकिन जुनैद और साई के इस फिल्म की शूटिंग जापान में शुरू हो चुकी है। साई पल्लवी और जुनैद खान की आने वाली फिल्म रणबीर के रामायण से पहले रिलीज होगी. फिलहाल फिल्म के सेट से इन दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में साई पल्लवी और जुनैद ओवर कोट, जैकेट पहने बर्फ में शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा गया है कि जापान के साप्पोरो शहर के स्नो फेस्टिवल में इस फिल्म का टेम्पररी सेट लगाया गया है। इस सेट पर फिल्म के 3 से 4 बड़े सीन फिल्माए जा सकते हैं।
सरफिरा अक्षय

अक्षय कुमार साल 2024 में धमाल करने के लिए कमर कस चुके हैं। एक्टर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। इस बीच अक्षय कुमार ने अब अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म का नाम 'सरफिरा' है। एक्शन और एडवेंचर के बाद अक्षय कुमार का अंदाज अब 'सरफिरा' होने वाला है। एक्टर ने 13 फरवरी को फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है। अक्षय कुमार स्टारर 'सरफिरा' बेहद खास होने वाली है, क्योंकि ये नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में तमिल स्टारर सूर्या ने लीड रोल निभाया था। फिल्म के लिए उन्हें बीते साल बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं, अब अक्षय इस शानदार फिल्म का हिंदी रीमेक लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 'सरफिरा' का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने रिलीज डेट की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, "इतना बड़ा सपना देखो, वो तुम्हें पागल बुलाएं! 'सरफिरा' सिनेमाघरों में 12 जुलाई, 2024 को रिलीज हो रही है।"
अब बाफ्टा में दीपिका

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम ब्रेन विथ ब्यूटी हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है। दीपिका ने सिर्फ खूबसूरत, और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वो काफी टैलेंटेड भी हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स और कातिलाना लुक के चलते दीपिका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में अपना बिखेर चुकी हैं। वहीं अब दीपिका एक बार फिर अपने टैलेंट के दमपर देश का मान बढ़ाने जा रही हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण 18 फरवरी को लंदन में आयोजित होने वाले बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में बतौर प्रेजेंटेटर शामिल होंगी। जी हां, दीपिका ने जिस तरह बीती साल ऑस्कर्स स्टेज पर बतौर प्रेजेंटर धामाका किया था, ठीक वैसे ही अब एक्ट्रेस बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 (ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवार्ड्स) में बतौर प्रेजेंटर जुड़ने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका , स्टार फुटबॉलर डेविड बेहकम, कैट ब्लैचेट, इंटरनेशनल स्टार सिंगर दुआ लीपा, लिली कॉलिंस, अडजोया अंदोहस ह्यूज ग्रैंट, एम्मा कॉरिन और गिलिन एंड्रसन को ज्वॉइन करेंगी। वहीं इस खबर के आने के बाद से ही दर्शकों में इस पुरस्कार के लाइव प्रसारण को देखने के लिए काफी उत्साह नजर आ रहा है। बता दें, बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन 18 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित होगा। वहीं, 19 फरवरी को भारत में इसका प्रसारण होगा। वहीं इससे पहले दीपिका ने ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में बतौर प्रजेंटर एंट्री ली था, जहां उन्होंने साउथ सिनेमा का मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के सुपरहिट सॉन्ग नाटू-नाटू को बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड प्रेजेंट किया था।
वहीं इसके अलावा हाल ही में साल के आखिरी में हुए एकेडमी म्यूजियम गाला में भी दीपिका पादुकोण शामिल हुईं थीं, जिसके बाद दीपिका पादुकोण 'एकेडमी म्यूजियम गाला’ में शामिल होने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में देखा जाएगा। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगी।
मंजुलिका आ रही वापस

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया फ्रेंचाइजी' के दूसरे पार्ट में अपने काम से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पंसद किया था। फैंस के इसी प्यार को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट की घोषणा साल 2023 में कर दी थी। वहीं जब से मेकर्स ने इस फिल्म का एलान किया था तब से ही फैंस फिल्म के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक हैं। खासकर फैंस फिल्म की हीरोइन का नाम जानने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच फैंस के एक्साइटमेंट को देखते हुए हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर यानी की कार्तिक आर्यन ने फिल्म की हीरोइन के नाम से पर्दा उठा दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर हीरोइन को लेकर घोषणा कर दी है।
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका बनकर इस बार जो एक्ट्रेस फैंस को डराने आ रही है वो कोई और नहीं बल्कि विद्या बालन हैं। जी हां, विद्या बालन एक बार फिर से भूलभुलैया की दुनिया में मंजुलिका बनकर वापस आ रही हैं।
विद्या बालन का वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा है कि ‘और ऐसा हो रहा है। ओजी मंजुलिका भूलभुलैया की दुनिया में वापस आ रही हैं। विद्या बालन का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है।' वहीं इसके साथ-साथ कार्तिक आर्यन ने ये भी खुलासा कर दिया है कि ‘भूल भुलैया 3’ फिल्म कब रिलीज हो रही है। कार्तिक ने बताया कि ये फिल्म साल 2024 की दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।
नीलाभ कृष्ण
Leave Your Comment