logo

रिंकू सिंह का बयान सामने आया, कहा कुलदीप यादव से मैदान में थप्पड़ पर नहीं है कोई गिला।

Rinku Singh's statement came out, he said he has no grudge against Kuldeep Yadav for slapping him on the field.

नई दिल्ली: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने मैच के नतीजे से ज्यादा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं। बात सिर्फ रन और विकेट की नहीं थी — चर्चा उस थप्पड़ की थी जो कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को कैमरे के सामने जड़ दिया था। अब इस पूरे मामले पर रिंकू सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

क्या था पूरा मामला?

मैच के बाद जब खिलाड़ी मैदान पर मस्ती के मूड में थे, उसी दौरान कुलदीप यादव ने मजाक में रिंकू सिंह को एक थप्पड़ जड़ दिया। रिंकू का चेहरा उस वक्त थोड़ा असहज नजर आया, लेकिन माहौल को संभालने की कोशिश जारी रही। तभी कुलदीप ने दोबारा वही हरकत दोहराई, जिससे रिंकू झल्लाए हुए दिखे। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, की क्या ये सिर्फ मजाक था या सीमा लांघी गई। वायरल क्लिप में कोई ऑडियो नहीं है, इसलिए कुलदीप की हरकत के पीछे का संदर्भ पता नहीं चल पाया है, न ही कमेंटेटरों ने मैच के बाद अपने विश्लेषण के दौरान इस घटना के बारे में कुछ कहा, लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स कुलदीप से नाराज नजर आए, उन्होंने इसे उनका "सबसे खराब व्यवहार" कहा, जबकि कुछ ने बीसीसीआई से उन्हें बैन करने की मांग कर डाली।

रिंकू का 'दिल' वाला जवाब

अब इस घटना के बाद पहली बार रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केकेआर द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो को रीशेयर करते हुए कुलदीप को “बेबी” कहकर टैग किया और दिल वाली इमोजी पोस्ट की। यह साफ संकेत था कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और थप्पड़ वाकई मस्ती का हिस्सा था।

फ्रेंचाइज़ी ने भी दी सफाई

कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यही वीडियो शेयर कर स्पष्ट किया कि ये पल पूरी तरह दोस्ती और मस्ती से जुड़ा था। फ्रेंचाइज़ी की पोस्ट और रिंकू की प्रतिक्रिया ने यह साफ कर दिया कि इस थप्पड़ के पीछे कोई विवाद या नाराजगी नहीं थी।

Leave Your Comment

 

 

Top