WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने से संबंधिक एक विशेष प्रकार के सूचना की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश में नक्सलियों पर सिकंजा कसने को लेकर कहा है कि नक्सलियों और उनकी गतिविधियों के बारे में खबर देने वाले लोगों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए, कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि, "नक्सलियों के बारे में जानकारी साझा करने वालों को 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम सरकार द्वारा दिया जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर एक नक्सली गिरफ्तार होता है या मारा जाता है तो अधिकतम पांच लोगों को कांस्टेबल पद पर नौकरी दी जाएगी।' जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी जिले में घरों का दौरा किया है और नक्सलियों को पकड़ने में मदद करने वालों को 5 लाख रुपये का इनाम देने के बारे में जानकारी साझा की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने आगे कहा कि, "यह जानकारी पिछले 3 दिनों में पैम्फलेट और व्हाट्सएप के माध्यम से 35,000 लोगों तक पहुंचाई गई है। हम ग्रामीणों को नक्सलियों से बचाने के लिए गांवों में नागरिक सुरक्षा समूह भी बना रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में नक्सल प्रभावित इलाकों में छह से अधिक पुलिस कैंप खोले गये हैं।
"राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में 7-8 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस कैंप खोले गए हैं। हम नौ अति संवेदनशील इलाकों में छोटे बच्चों के लिए स्कूल भी चला रहे हैं। हमने युवाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों की व्यवस्था की है।" एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि, "ग्रामीणों की मदद से अगले छह महीनों में कवर्धा क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा और उनका पूूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा।"
Leave Your Comment