logo

मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में रेखा गुप्ता, कहा- 2,500 रुपये की मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में कर दी जाएगी जमा

Rekha Gupta took action as soon as she became the Chief Minister, said- the first installment of monthly assistance of Rs 2,500 will be deposited in the accounts of eligible women by March 8

Delhi Govt Formation: दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है। सीएम रेखा गुप्ता ने 6 मत्रियों के साथ रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ समाहोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA के सहयोगी दल के नेता शामिल हुए। बता दें कि  भारतीय जनता पार्टी  की जीत के बाद से ही दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक मिलने वाली सौगात  का इंतजार शुरू हो गया था. ऐसे में अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे लेकर अपना भरोसा दिया है। शपथ ग्रहण से ठीक पहले रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को जल्द पूरा करेगी। गुप्ता ने साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को उसके शासन के दौरान उठाए गए कदमों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। 

चुनाव में बीजेपी ने 2500 रुपये देने का किया था वादा- 

आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। वहीं, BJP ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था। ऐसे में सीएम बनते ही रेखा गुप्ता ने इस वादे को पूरा किये जाने को लेकर जनता को आश्वासन दिया और कहा कि पहली किस्त 8 मार्च तक महिलाओं के खाते में चली जाएगी। साथ ही उन्होंने पिछली ‘आप’ सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘उन्हें लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।’ 

‘शीशमहल’ बनेगा म्यूजियम- 

रेखा गुप्ता ने कहा कि हम शीशमहल को एक म्यूजियम बनाएंगे… हम उन सभी वादों को भी पूरा करेंगे जो पीएम मोदी ने किए हैं। इस पद के लिए मुझे चुनने के लिए मैं आभार प्रकट करती हूं।’ बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला, 40,000 वर्ग गज में फैला एक भव्य आवास है, जो 2015 से अक्टूबर 2024 तक केजरीवाल का आधिकारिक निवास था। 

Leave Your Comment

 

 

Top