नई दिल्लीः मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। ऐसे में दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार, 4 सितंबर की शाम तीन बजे के बाद से दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार, 5 सितंबर की सुबह दिल्ली में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव देखा जा रहा है। कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण दिल्ली आने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली घरेलू उड़ानों में देरी हुई है।
दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज शाम तक भारी बारिश रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। रात के समय गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और शुक्रवार व शनिवार को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।
रात में भी बारिश के आसार
दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी में ज़्यादातर समय बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दिन में बाद में और रात के समय गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। नोएडा में भी मौसम के बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की उम्मीद है।
शाम से लेकर रात तक सकती हैं तेज हवाएं
मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर दोपहर से रात के बीच आंधी-तूफ़ान/बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। शाम से लेकर रात तक 20 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
Leave Your Comment