logo

सर्दियों में बालों और त्वचा को हेल्दी रखने वाला रामफल

Ramphal keeps hair and skin healthy in winter

सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखना है तो खाने में फल जरूर शामिल करें। सिर्फ रोटी खाने से बात नहीं बनेगी। फल शरीर में जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। खासतौर से सीजन फल जरूर खाने चाहिए। इन दिनों सेब और अमरूद का सीजन है। लेकिन एक टमाटर जैसा दिखने वाला फल भी इनदिनों खूब बिक रहा है। ये फल स्वाद में सेब और अमरूद से कहीं ज्यादा टेस्टी होता है। इस फल का नाम है रामफल जो सिर्फ 2 महीने ही मिलता है। रामफल खाने से शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। रामफल एक उष्णकटिबंधीय मौसमी फल है, जो सीताफल की फैमिली से आता है। महाराष्ट्र, असम, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में रामफल मुख्य रूप से होता है।

रामफल हल्के नारंगी रंग का होता है और खाने में एकदम मीठा और स्वादिष्ट होता है। रामफल के स्वाद के आगे सेब और अमरूद का टेस्ट भी फीका लगेगा। रामफल नवंबर और दिसंबर महीने में ही मिलता है। आइये जानते हैं रामफल खाने के फायदों के बारे में

रामफल खाने के फायदे
वजन घटाने में मददगार
जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं वो रामफल जरूर खाएं। स्वाद में भले ही ये फल आपको मीठा लगे, लेकिन वजन घटाने में भी ये असरदार साबित होता है। रामफल शरीर को एनर्जी देता है और इससे फाइबर मिलता है। रामफल खाने के काफी देर तक आपको भूख नहीं लगती। इसलिए नियमित रूप से रामफल खाकर मोटापा कम किया जा सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद
शुगर के मरीज को खाने-पीने में बड़ा सोच समझकर चीजों को शामिल करना पड़ता है। ऐसे कई फल हैं जो शुगर के मरीज को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन रामफल मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इस फल को खाने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। रामफल में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में भी मदद करते हैं।

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
रामफल बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद फल है। इसके सेवन से बालों को झड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है। रामफल में विटामिन सी काफी होता है जो त्वचा और बालों दोनों के लिए उपयोगी साबित होता है। रामफल खाने से स्किन पर ग्लो आने लगता है।

इम्‍यूनिटी को बनाए मजबूत
रामफल का सेवन करने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनता है। जिन लोगों को इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर है उन्हें रामफल जरूर खाना चाहिए। इससे आप सीजनल बीमारियों के खतरे से बच सकते
हैं। वायरल बुखार और कई तरह के इंफेक्शन को दूर करने में भी ये फल मदद करता है। रामफल खाने से प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


उदय इंडिया ब्यूरो

Leave Your Comment

 

 

Top