logo

कर्नाटक में आय से अधिक संपत्ति मामले में 12 अधिकारियों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी, जानिए पूरी खबर

Raids at several locations linked to 12 officials in Karnataka in connection with disproportionate assets case; full details

नई दिल्ली: मंगलवार,14 अक्टूबर को कर्नाटक में लोकायुक्त के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के भूमि अधिग्रहण प्रभाग के एक सर्वेक्षक सहित 12 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ राज्य भर में एक साथ छापे मारी गई है। ये छापे 12 अधिकारियों से जुड़े कई स्थानों पर मारे गए। 

ज्योति मैरी और चंद्र कुमार के घर पर भी छापेमारी

लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, छापेमारी सुबह से ही शुरू कर दी गई। जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई उनमें हासन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रथम श्रेणी सहायक ज्योति मैरी, कलबुर्गी में कृषि विभाग के सहायक निदेशक धूलप्पा, चित्रदुर्ग में कृषि विभाग के सहायक निदेशक चंद्र कुमार का नाम शामिल है। 

सड़क परिवहन अधिकारी के यहां भी पहुंची टीम

इसके साथ ही लोकायुक्त की टीम ने उडुपी में परिवहन विभाग के सड़क परिवहन अधिकारी लक्ष्मीनारायण पी नायक, बेंगलुरु में मल्लासांद्रा मैटरनिटी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी मंजूनाथ जी और दावणगेरे में कर्नाटक ग्रामीण अवसंरचना विकास लिमिटेड (KRIDL) के सहायक कार्यकारी इंजीनियर जगदीश नाइक के ठिकानों पर छापेमारी की है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Leave Your Comment

 

 

Top