नई दिल्ली: संसद परिसर में बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। राहुल गांधी ने बिट्टू पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "गद्दार" कहा, जिससे बीजेपी नेता ने तुरंत पलटवार किया। कड़ा जवाब देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि उनका "देश के दुश्मनों" से कोई लेना-देना नहीं है।
राहुल गांधी बोले- मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, कांग्रेस में फिर आओगे
जानकारी के अनुसार, जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुज़रे तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा "देखो, एक गद्दार यहीं से गुज़र रहा है। इसका चेहरा देखो..."। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, "नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे।
#WATCH | Delhi: As Union MoS Ravneet Singh Bittu passes by the protesting Congress MPs at Makar Dwar, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Here is a traitor walking right by. Look at the face..."
— ANI (@ANI) February 4, 2026
LoP Rahul Gandhi offered to shake his hands, saying, "Hello brother, my traitor… pic.twitter.com/5wMgjM8KAW
Leave Your Comment