logo

राबड़ी देवी का बड़ा दावा, 'तेजस्वी यादव की जान को खतरा, 4 बार मारने की कोशिश हुई'

Rabri Devi's big claim, 'Tejashwi Yadav's life is in danger, attempts were made to kill him 4 times'

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के आयोजन में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी रह गया है। चुनाव के नजदीक आते ही सत्ताधारी दलों और विपक्षी दलों के राजनीतिक घमासान चरम पर है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। इस बीच अब शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ऐसा दावा कर दिया है जिससे हर कोई चौंक गया है। राबड़ी देवी ने अपने बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा होने की बात कही है।

राबड़ी देवी ने क्या कहा?

राबड़ी देवी के इस चौंकाने वाले दावे की हर तरफ चर्चा हो रही है। शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी ने कहा है कि "तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। मारने की कोशिश हो रही है। साजिश कौन करेगा जेडीयू और बीजेपी को छोड़कर? वो लोग संस्कारहीन है। नाला का कीड़ा है।"

Leave Your Comment

 

 

Top