फिल्म 'ओरु अदार लव' में अपनी मशहूर विंक से चर्चा में आईं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुईं। प्रिया को हाल ही में क्यूटीकुरा का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस इवेंट के दौरान एक यूट्यूबर ने उनके कपड़ों के रंग को लेकर सवाल किया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
इवेंट में प्रिया ने नारंगी यानी केसरिया रंग की ड्रेस पहनी थी। मीडिया से बातचीत के दौरान एक यूट्यूबर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने किसी खास वजह से केसरिया रंग की ड्रेस चुनी है। इस पर प्रिया ने शांति से जवाब देते हुए पूछा, “ड्रेस में समस्या क्या है?” यूट्यूबर ने यह भी पूछा कि क्या केरल में जारी 'ऑरेंज अलर्ट' का असर उनके कपड़ों के चुनाव पर पड़ा है। प्रिया ने साफ किया कि उन्होंने यह रंग सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि यह उस ब्रांड से मेल खाता था जिसका वह प्रचार कर रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके इस फैशन चुनाव के पीछे कोई राजनीतिक या धार्मिक संदेश नहीं था। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई लोगों ने ड्रेस के रंग पर पूछे गए इस सवाल को अनावश्यक और अनुचित बताया है। यूजर्स का कहना है कि किसी के कपड़ों के रंग को राजनीतिक या वैचारिक जुड़ाव से नहीं जोड़ना चाहिए।

1990 के दशक के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा अब फिल्मों में भले ही नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर पिछले लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वाइफ सुनीता आहूजा के साथ खटपट की खबरें काफी रहीं। इस दौरान चर्चा ये भी रही है कि एक्टर किसी कोमल नाम की एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में भी हैं। हालांकि, कभी उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की। ऐसे में अब उन्हें नवोदित एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया है।
दरअसल, गोविंदा अपने पर्सनल लाइफ और डेटिंग की खबरों को लेकर तब हेडलाइन्स में आ गए जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर नवोदित एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी साथ में कई फोटोज भी पैप्स ने क्लिक की, जो सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं। एयरपोर्ट से सामने आई फोटोज में एक्टर को उनके साथ देखा जा सकता है। कोमल को व्हाइट कलर की ड्रेस और खुले बालों के साथ ही काला चश्मा लगाए देखा जा सकता है। वहीं, गोविंदा भी कैजुअल लुक में काले चश्मे में दिखे। इस दौरान दोनों की ट्यूनिंग कमाल की लगी। अब गोविंदा और कोमल की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आते है लोग उस कथित 'कोमल' से जोड़ रहे हैं, जिसके साथ एक्टर का नाम जुड़ता रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गोविंदा और कोमल का अफेयर पिछले 4 साल से चल रहा है और बताया जा रहा है कि दोनों साथ में उत्तराखंड के एक इवेंट में गए हैं। उनकी फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।

नब्बे के दशक की "मस्त-मस्त" गर्ल रवीना टंडन आज भी सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनपर हमला हो गया। दरअसल मुंबई में हुई फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान रवीना टंडन पर एक कुत्ता झपट पड़ा। एक्ट्रेस ने सही समय पर हाथ हटा लिया, जिससे उनका कपड़ा कुत्ते के मुंह में फंस गया। इस दौरान एक्ट्रेस के रिएक्शन की जमकर सराहना हो रही है। रवीना ने काफी संयम दिखाया और घबराई नहीं। रवीना टंडन फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। वहां मौजूद कुत्तों के साथ वह काफी गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं। एक्ट्रेस नीचे बैठकर कुत्ते को दुलार रही थीं और पैपराजी के लिए पोज भी दे रही थीं। जब रवीना पैपराजी के कहने पर सोलो फोटो खिंचवाने के लिए खड़ी हुईं, तो कुत्ता उनके पीले रंग के आउटफिट की आस्तीन और लटकते धागे की ओर आकर्षित हो गया। कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकते हुए उनके हाथ पर झपट पड़ा। कुत्ते के झपटने और आस्तीन के धागे को खींचे जाने के बावजूद रवीना ने न तो घबराहट दिखाई और न ही झटके से खुद को दूर किया। वह शांत बनी रहीं और हैंडलर्स को कुत्ते पर काबू पाने का मौका दिया। स्थिति सामान्य होने के बाद रवीना ने फिर से कुत्ते को प्यार से थपथपाया। बाद में पैपराजी से बात करते हुए रवीना ने साफ किया कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था।

यश राज फिल्म्स (YRF) पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है। इस नई शुरुआत का निर्देशन करेंगे अभय पन्नू, जिन्हें सीरीज रॉकेट बॉयज के लिए जाना जाता है। अभय पन्नू ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी पटकथा भी लिखी है। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरू होगी। फिल्म के लीड एक्टर का भी खुलासा हो गया है।
जानकारी के मुताबिक YRF की पहली हॉरर फिल्म के लिए वरुण धवन को लीड एक्टर के तौर पर चुना गया है। सुई धागा की सक्सेस के बाद ये वरुण धवन की यश राज फिल्म्स के साथ दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वो स्टूडियो की पहली थिएटरिकल हॉरर फिल्म में नजर आएंगे।
यश राज फिल्म्स पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रख रही है। अभय पन्नू के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अक्षय विधानी रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं और इसमें वरुण धवन लीड रोल निभाएंगे। YRF ने अब तक लगभग हर जॉनर में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर ही एक ऐसा जॉनर था जिसमें स्टूडियो ने कभी काम नहीं किया था। अब 2027 में ये बैनर पहली बार हॉरर की दुनिया में एंट्री करेगा।
Leave Your Comment