logo

प्रधानमंत्री 23 नवंबर को 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' में भाग लेने के लिए मथुरा जाएंगे

Prime Minister will visit Mathura on 23 November to participate in 'Sant Mirabai Janmotsav'

WRITER: सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली : 23 नवंबर , गुरुवार को संत मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर, 2023 को शाम लगभग 4:30 बजे उत्तर प्रदेश के मथुरा में संत मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री संत मीरा बाई के सम्मान में एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। वह इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

 यह कार्यक्रम संत मीराबाई की स्मृति में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का भी प्रतीक होगा। संत मीराबाई भगवान कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई भजनों और छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

Leave Your Comment

 

 

Top