logo

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

President Smt. Draupadi Murmu arrives in Chhattisgarh: Grand welcome at Swami Vivekanand Airport

नई दिल्ली: सोमवार, 24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी।  जिसमें उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति रायपुर में विधानसभा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।  इस बीच  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, श्री रमेश बैस, सुश्री सरोज पाण्डे, श्री गौरीशंकर अग्रवाल, श्री शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर स्वागत किया।

विधायकों को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति विधानसभा परिसर में विधायकों-मंत्रियों को संबोधित करेंगी। द्रौपदी मुर्मू विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित करने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगीं। इसके पहले डॉक्टर अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल छत्तीसगढ़ विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित कर चुके हैं।

Leave Your Comment

 

 

Top