मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले पोस्टरों पर पुलिस ने जमकर कार्यवाही की। ठीक कार्रवाई के दो दिन बाद, गुरुवार 23 मार्च की ठीक सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हटाने के लिए इसी तरह के पोस्टर सामने आए। बता दें कि मंगलवार को मोदी के खिलाफ जगह-जगह पर लगाए गए पोस्टरों में लिखा था कि....मोदी हटाओ देश बचाओ... जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान में "मोदी हटाओ, देश बचाओ" के नारे वाले हजारों पोस्टर हटा दिए। घटना के बाद एक प्रिंटिंग प्रेस के दो मालिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही इन सभी पर और कई मामले दर्ज किए गए। ऐसे में बृहस्पतिवार को यानी की आज सामने आए नवीनतम पोस्टरों में केजरीवाल को "बेईमान, भ्रष्ट तानाशाह" बताया गया है और "अरविंद केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ" का नारा दिया गया है। पोस्टरों में दावा किया गया है कि ये पोस्टर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगाए हैं।

अब दिल्ली में यह मामला काफी तेजी से तूल पकड़ता नजर आ रहा है। लगातार दोनों पार्टीयों के बीच बातों के काफी तीर चल रहे हैं। जिसमें प्रमुख रुप से भूमिका में खुद दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद नजर आ रहे हैं। औऱ मोदी के खिलाफ बात बोलने में पिछे नहीं हट रहे हैं। बता दें कि पिछले माह नई शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही बड़े पैमाने पर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच बातों की लड़ाई चल रही है। जिसके प्रमुख श्रोत की बात की जाए तो नई लड़ाई पोस्टर को लेकर चल रही है। दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई के बारे में बताते हुए कहा कि गिरफ्तारियां सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए की गईं। कानून के तहत पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम होना जरूरी था । पुलिस ने कहा कि दर्ज किए गए 138 मामलों में से 36 पीएम मोदी विरोधी पोस्टरों के लिए थे।
इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुलिस के स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया और कहा कि पीएम "डर गए" हैं। केजरीवाल ने साथ ही यह कहा, "पोस्टरों पर प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की गई है। मोदी जी इतने डरे हुए क्यों हैं? कोई भी इस पोस्टर को लगा सकता है। इतना डरा हुआ प्रधानमंत्री, इतना असुरक्षित प्रधानमंत्री। "पुलिस ने लगभग 2,000 पोस्टर भी जब्त किए, जिन्हें कथित तौर पर एक वैन में आप कार्यालय में पहुंचाया जा रहा था। आप ने एक ट्वीट में जानना चाहा कि पोस्टरों में क्या आपत्तिजनक है और इसे "मोदी सरकार की तानाशाही का चरम" करार दिया. इसने पीएम को हटाने की मांग को लेकर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। ऐसे में बीजेपी की तरफ से भी काफी तेजी से प्रतिक्रिया आ रही है।
Leave Your Comment