logo

अनार का जूस एनर्जी का पावरहाउस

Pomegranate juice powerhouse of energy

हवा का रुख बदल रहा है, गर्मी ने अब धीरे-धीरे अपना ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में गर्मी में लगने वाली अधिक प्यास और उसे कम करने साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हमें जरूरी मात्रा में शुद्ध और पौष्टिक जूस का सेवन करना चाहिए और सेहत पर ध्यान देना चाहिए। फल के जूस को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी करते हैं और ताकत प्रदान करते हैं। फलों के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। जिसमें अनार का जूस भी शामिल है। गर्मियों में पिये जाने वाले पौष्टिक जूस में अनार का जूस का सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। अनार का जूस शरीर में ऊर्जा के साथ ही खून के स्तर को भी मेंटेन करता है। गर्मियों में अनार के जूस का सेवन मानव शरीर के लिए रामबाण इलाज का काम करता है। अनार का जूस हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। अनार में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं। अनार के जूस में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

 

मानव दिल रहता है स्वस्थ

सबसे पहले तो अनार के जूस का सेवन करने से मानव दिल बिल्कुल ही स्वस्थ रहता है। बता दें कि अनार के जूस में काफी पोषक तत्व होने के कारण यह सीधे तौर पर हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।


अनार का जूस पीने के फायदे क्या-क्या हैं

पाचन तंत्र रहता है मजबूत

गर्मियों में अनार का जूस पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।  रोजाना अनार का जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज, गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करता है। अनार जूस के नियमित सेवन पेट अच्छे से साफ होता है। अनार के जूस का नियमित सेवन करने से एनीमिया से राहत मिलती है।

 

हीमोग्लोबिन को करता है बूस्ट

अनार के जूस में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह हीमोग्लोबिन को बूस्ट करता है और शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। जिससे एनीमिया की समस्या नहीं होती है।

 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

अनार के जूस का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह बेहद लाभकारी है। ब्लड प्रेशर के मरीज नियमित अनार का जूस पीकर अपनी सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं।

 

इम्यूनिटी को बूस्ट करता है

अनार के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन C मौजूद होता है। जो मानव शरीर के लिए काफी कारगर साबित होता है। ऐसे में अनार के जूस का सेवन लगातार और समय अनुसार करने से यह इम्युनिटी को बूस्ट करता है। इसके रोजाना सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

 

एनीमिया और जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत

एनीमिया से ग्रसित लोगों को रोजाना अनार का जूस पीना चाहिए। यह उनके लिए रामबाण इलाज है। अगर आपको जोड़ों में या शरीर के किसी जॉइंट में अक्सर दर्द की समस्या रहती है तो आपको अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। ये कार्टिलेज को तोड़ने वाले एंजाइम को खत्म करके उसकी रक्षा करता है।

 

अनार में एक बेहतरीन खूबी देखने को मिलती है कि ये हमारे खून को पतला करने का काम करता है और इसलिए अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स हार्ट पेशेंट को अनार का जूस पीने की सलाह देते हैं।


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।



उदय इंडिया ब्यूरो

Leave Your Comment

 

 

Top