उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में शनिवार 15 अप्रैल को मीडिया के सामने हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले अतीक के भाई अशरफ ने मीडिया से बात करते हुए एक नाम का जिक्र किया था, वो नाम था गुड्डू मुस्लिम। बता दें कि गुड्डू दोनों ही भाई का काफी खास माना जाता था। अब अपने मौत से पहले अशरफ गुड्डू के बारे में क्या कहना चाहता था, यह अब भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। बता दें कि अतीक और अशरफ के हत्या के बाद रविवार 16 अप्रैल को इस बात की अफवाह उड़ी थी कि गुड्ड़ू को पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन बाद मेें पुलिस ने इस बात को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि गुड्डू अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह एक अफवाह थी की गुड्डू की गिरफ्तारी की गई है।

खबर के मुताबिक यूपी एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी उसके गिरफ्तारी की कोई भी सूचना नहीं आई है। गुड्डू मुस्लिम ही वह शख्स था, जिस पर अतीक और अशरफ सबसे ज्यादा भरोसा करते थे। बीती रात यानी की 16 अप्रैल को ऐसी खबरें सामने आई थीं कि गुड्डू मुस्लिम के महाराष्ट्र के नासिक में छिपा है। जिसके बाद पुलिस के नासिक जाने की बातें सामने आने लगीं। और यह भी अफवाह काफी तेजी के साथ उड़ी की गुड्डू को नासिक में पुलिस छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह बात पूरी तरह से निराधार है। पुलिस एक दूसरे मामले में नासिक गई थी। पुलिस ने यह भी अपील की है कि बिना किसी पुख्ता सबूत औऱ बयान के इस तरह की भ्रामक खबर ना उड़ाया जाए।
Leave Your Comment