logo

पीएम मोदी का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, कहा- कांग्रेस ने गंवाया भारत को समृद्ध बनाने का अनमोन समय

PM Modi's strong attack on Congress, said- Congress has wasted the precious time to make India prosperous

WRITER- सात्विक उपाध्याय


 नई दिल्ली : मंगलवार, 16 अप्रैल को पीेएम मोदी बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया में चुनावी रैली को संबोधित किया। गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जमकर विपक्षियों को निशाने पर लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पहली बार किसी पार्टी के घोषणापत्र को 'गारंटी कार्ड' नाम दिया गया है। विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की जरूरत है। ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं, तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है। सदियों बाद आज एक बार फिर भारत और बिहार अपने उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हमारे एजेंडे में विकास भी और विरासत भी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गया में एक रैली में कहा, "यह चुनाव 'विकसित भारत' और 'विकसित बिहार' के लिए है। कांग्रेस ने एक समृद्ध भारत बनाने का अवसर खो दिया। कांग्रेस, राजद ने सामाजिक न्याय के नाम पर केवल राजनीति की। संविधान निर्माताओं का सपना था कि भारत समृद्ध बने। लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने मौका गंवा दिया, देश का समय गंवा दिया।"

Leave Your Comment

 

 

Top