logo

पीएम मोदी का छात्रों के हित में बड़ा फैसला, RE-NEET पेपर के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर किया 45 मिनट तक इंतजार

PM Modi's major decision in the interest of students; waited for 45 minutes at Delhi Airport due to the RE-NEET paper issue

नई दिल्ली: रविवार, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन पीएम मोदी ने वो किया जिसके बारे में किसी ने सोचा ही नहीं था। जी हां  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक संवेदनशील फैसला लिया। उन्होंने NEET परीक्षा के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 45 मिनट तक इंतजार किया। पीएम मोदी ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि दोपहर 2 बजे नीट परीक्षा आयोजित होनी थी और पीएम के प्रोटोकॉल के हिसाब से जिस जगह काफिला निकलता वहां पर कुछ समय तक ट्रैफिक बाधित हो जाता है। ऐसे में छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता था। ऐसे में पीएम मोदी ने 2 बजे तक के लिए एयरपोर्ट पर ही इंतजार का फैसला लिया।

छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला

जानकारी कि मुताबिक प्रधानमंत्री का काफिला निर्धारित समय 1 बजकर 15 मिनट पर रवाना हो सकता था, लेकिन NEET परीक्षा देने जा रहे छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो और उनके आवागमन में बाधा न आए, इसके लिए उन्होंने कुछ समय तक रुकने का निर्णय लिया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी ध्यान में रखा गया।

कोलकाता से लौटे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में योग कार्यक्रम और भारतीय नौसेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली लौटे थे।
 

Comments (1)
S

He is great elder We are proud of him

Leave Your Comment

 

 

Top