logo

पीएम मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन की देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना, इस अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PM Modi worships Goddess Shailputri on the first day of Navratri, wishes the countrymen on the occasion

नई दिल्ली: 22 सितंबर, सोमवार यानी कि आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ऐसे में नवरात्र के पहले दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस बार नवरात्रि का पावन अवसर बहुत विशेष है। "जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को भी इस दौरान नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।"

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आता है। जय माता दी!”

 

इस दौरान पीएम मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

"नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।"

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top