वैसे तो आम तौर पर वाराणसी देश में धर्म के नाम पर काफी जाना जाता है। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे की सौगात देने वाले हैं। जिसके बाद से देश में वाराणसी एक बार फिर से चर्चे में हैं। पीएम मोदी 24 मार्च को वाराणसी दौरे पर होंगे और इस दौरान रोप-वे निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यह रोप-वे कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से गोदौलिया चौराहे तक चलेगा। जिसकी झलकी पहले ही वाराणसी कारीडोर में देखने को मिल चुकी है। बता दें कि इसके बनने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा। पर्यटक कम समय में आसानी से घाट तथा बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कैंट से चले जाएंगे। भारत विश्व में तीसरा देश और यहां वाराणसी पहला शहर होगा जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोप-वे का इस्तेमाल किया जाएगा। बोलीविया और मेक्सिको के बाद भारत तीसरा देश देश होगा जहां रोपवे एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रुप में चलेगा।

क्या है खास बिंदू :
Leave Your Comment