logo

पीएम मोदी ने यूपी दौरे पर किया कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास और इसके मॉडल का अनावरण

PM Modi laid the foundation stone of Kalki Dham temple and unveiled its model during his UP tour

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: सोमवार, 19 फरवरी को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। ऐसे में इस बीच पीएम मोदी ने संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास और इसके मॉडल का अनावरण किया।   बता दें कि श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास द्वारा किया जा रहा है।जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत संतों ने अंगवस्त्र पहनाकर किया। इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिह्न भेंट किया और यहां आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंदिर अनावरण कार्यक्रम में कई संत, धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।  अपने यूपी दौरे पर पीएम मोदी 10 लाख करोड़ से अधिक  की 1,4000 परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

10 लाख करोड़ से अधिक  की 1,4000 परियोजनाओं की शुरुआत- 

जानकारी  के मुताबिक पीएम मोदी आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर  ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023' के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे शिलान्यास समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 1,4000 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। बता दें कि ये परियोजनाएं विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी और आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, आवास और रियल एस्टेट, आतिथ्य और मनोरंजन, शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी में इस  कार्यक्रम में लगभग 5,000 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें उल्लेखनीय उद्योगपति, शीर्ष वैश्विक और भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि, राजदूत और उच्चायुक्त और अन्य प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हैं।

Comments (1)
S

Central Govt & UP government doing well

Leave Your Comment

 

 

Top