logo

पीएम मोदी ने ईटानगर में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, जानिए पूरी खबर

PM Modi laid the foundation stone for projects worth over Rs 5,000 crore in Itanagar, know the full story

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी सोमवार सुबह वह ईटानगर पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और टैक्सपेयर से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी की नई दरों पर व्यापारियों की प्रतिक्रिया ली। इसके बाद 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट उन्हें दिल से पसंद है। इसी वजह से उन्होंने अपने मंत्रियों के लिए नॉर्थ ईस्ट का दौरान अनिवार्य कर दिया है। वह खुद पीएम रहते हुए 70 से ज्यादा बार नॉर्थ ईस्ट आए हैं। अरुणाचल के बाद वह माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

ईटानगर में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे। जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं। यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है।

किस योजना के लिए कितने करोड़?
योजना राशि
तातो-1 परियोजना 1,750 करोड़ रुपये
हीओ परियोजना 1,939 करोड़ रुपये
पीएम-डिवाइन योजना 145.37 करोड़ रुपये
अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 1290 करोड़ रुपये

 

5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट का उद्घाटन

अरुणाचल प्रदेश में पीएम मोदी ने 5125 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए। इंदिरा गांधी पार्क में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि वह उनकी कमाई और बचत दोनों को बचाने का काम करेंगे। उन्होंने तातो और हीओ जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये दोनों परियोजनाएं शियोमी जिले में यारजेप नदी पर विकसित की जाएंगी। 186 मेगावाट क्षमता वाली तातो परियोजना का विकास अरुणाचल प्रदेश सरकार और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से 1,750 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इससे सालाना लगभग 802 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है।  

1,939 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी परियोजना

240 मेगावाट की हीओ परियोजना भी राज्य सरकार और नीपको द्वारा 1,939 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। इससे हर साल 100 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है। मोदी ने तवांग में पीएम-देवाइन योजना के तहत 145.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक कन्वेंशन सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। 1,500 से अधिक लोगों की क्षमता वाला यह केंद्र वैश्विक मानकों को पूरा करेगा और क्षेत्र की पर्यटन और सांस्कृतिक क्षमता को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री ने 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जो कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और अग्नि सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। इन पहलों से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने, जीवन स्तर में सुधार और क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है।

Leave Your Comment

 

 

Top