नई दिल्ली: मंगलवार, 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को मौलाना आजाद स्टेडियम से 30,500 करोड़ रुपए की सौगात दी। इस दौरान पीएम ने जम्मू में एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां से उनका 40 साल से भी ज्यादा पुराना नाता रहा है। उन्होंने यहां पर बहुत कार्यक्रम किए हैं, बहुत बार आए हैं। पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्यार हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। इस दौरान पीएम ने यहां के तेजी से होते विकास पर भी बात की। बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने बारामूला सेक्शन से कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
A remarkable day for Jammu and Kashmir! Launching initiatives which will propel holistic development in the region. https://t.co/21BA1DaHcz
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2024
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर तेजी से आगे बढ़ रहा है, यहां पर कनेक्टिविटी बढ़ी है। यहां के विकास को लेकर वह उत्साहित हैं। जम्मू-कश्मीर के विकास का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब यहां पर IIT और IIM भी हैं। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में देश में रिकॉर्ड संख्या में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज का निर्माण हुआ है। आगे जनसभा के दौरान पीएम मोदी यहां की पिछली सरकारों पर भी निशाने पर लिया।
पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है। परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है, ऐसी परिवारवादी सरकारें युवाओं के लिए योजनाएं नहीं बनाती। सिर्फ अपने परिवार की सोचने वाले लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे। वह यहां के लोगों के 70 साल के अधूरे सपने पूरे करेंगे।
Leave Your Comment