नई दिल्ली: रविवार, 22 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है और इस मामले में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। ये एक बड़ी उपलब्धि है, जो लंबे समय तक निरंतर सार्वजनिक सेवा की भावना और नेतृत्व को दर्शाती है।
पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। वह एक साधारण परिवार में जन्मे। उनका बचपन कठिनाईयों से भरा रहा और उन्होंने अपने पिता के साथ चाय भी बेची है। उन्होंने देशभर में भ्रमण किया और 1970 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। इसके बाद वह बीजेपी में सक्रिय हुए और 2001 में गुजरात के सीएम बने। वह 2014 तक गुजरात के सीएम रहे और फिर 2014 में लोकसभा चुनावों में जीतकर देश के पीएम बने। 2014 से लेकर 2026 तक हुए 3 लोकसभा चुनावों में उन्हें जीत मिली है और वह लगातार पीएम बने हुए हैं।
उनकी लोकप्रियता का कोई तोड़ नहीं है। वह बीजेपी के सबसे लोकप्रिय और जुझारू नेता हैं। अपने विकाल के मॉडल की वजह से वह जनता के बीच काफी चर्चित रहते हैं। उन्होंने भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में तमाम योजनाएं लागू की हैं और इंटरनेशनल लेवल पर भी भारत को मजबूत बनाया है।
Leave Your Comment