logo

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने वितरित किए 61000 से अधिक नियुक्ति पत्र, जानिए पूरी खबर

PM Modi distributed over 61,000 appointment letters via video conferencing; know the full story

नई दिल्ली: शनिवार, 24 जनवरी को पीएम मोदी ने 61000 से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें रोजगार मेले के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन विशेष है। आज के दिन ही हमारे संविधान ने जन गण मन को राष्ट्रीयगान और वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया था। आज के दिन देश के 61000 से ज्यादा नौजवान जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। आज आप सबको सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। ये एक तरह से नेशन बिल्डिंग का इंविटेशन लेटर है। ये विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है। आप में बहुत सारे साथी देश की सुरक्षा को मजबूत करेंगे। हमारे एजुकेशन और हेल्थ केयर सिस्टम को और सशक्त करेंगे। मैं आप सभी युवाओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।  

PM MODI LIVE-

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारा प्रयास है कि युवाओं के लिए देश दुनिया में नए अवसर बनें। भारत सरकार अनेक देशों से ट्रेड एग्रिमेंट कर रही है। ये युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आ रही है। भारत ने आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए निवेश किया है। आज देश में दो लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्ट अप हैं, जिसमें लाखों युवा रोजगार पा रहे हैं। भारत की क्रिएटर इकॉनोमी बहुत तेज गति से ग्रोथ कर रही है। भारत पर जिस तरह से दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है वो भी युवाओं के लिए अनेक नई संभावनाएं बना रहा है। भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी इकॉनोमी है, जिसने एक दशक में जीडीपी को डबल किया है। दुनिया के 100 से अधिक देश एफडीआई के जरिए देश में निवेश कर रहे हैं। ज्यादा विदेशी निवेश का अर्थ है भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज एक बड़ी मैन्यूफैक्चरिंग पॉवर बनता जा रहा है। अनेक सेक्टरों में भारत के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट दोनों में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। 2014 के बाद से भारत के इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग में छह गुना वृद्धि हुए है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री भी सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली इंडस्ट्रीज में से एक बन गई है। ये दिखाता है कि देश के लोगों की खरीद शक्ति बढ़ी है। इनकम टैक्स और जीएसटी कम होने से लोगों को लाभ मिले हैं। आज के इस आयोजन में 8000 से ज्यादा बेटियों को भी नियुक्ति पत्र मिले हैं। बीते 11 सालों में देश की वर्कफोर्स में महिला भागीदारी में करीब दोगुनी वृद्धि हुई है। महिला स्वरोजगार की दर में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top