logo

पीएम मोदी ने तोड़ा पं. नेहरु के सबसे अधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, कार्यकाल के 4399 दिन हुए पूरे

PM Modi breaks Pt. Nehru's record for the longest tenure as Prime Minister; completes 4,399 days in office.

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने NDA के तीसरे कार्यकाल में पीएम पद की शपथ ली थी। इसी के साथ उनके सत्ता में रहने के 12 साल भी पूरे हो गए हैं।

62 साल बाद टूटा रिकॉर्ड, पंडित नेहरू से आगे नरेंद्र मोदी 

नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज 9 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं। अब वो सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। देश में पहले चुनाव 1952 में हुए थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू मई 1952 में पहली बार चुने हुए प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद वह 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। पंडित नेहरू ने चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4 हजार 398 दिन काम किया लेकिन आज पीएम मोदी देश के पहले पीएम पंडित नेहरू से भी आगे निकल गए हैं। 

BJP नेता करेंगे विशेष पूजा अर्चना

इस मौके पर आज देशभर में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही बीजेपी नेता पीएम मोदी के लिए मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करेंगे। पीएम मोदी की इस कामयाबी पर दिल्ली के सड़कों पर पीएम मोदी के बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं।

 

12 साल पूरे होने पर PM मोदी ने क्या पोस्ट किया?

अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। उन्होंने X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है,''जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है। सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥''

 

 

देश-दुनिया से मिल रही बधाई

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए X पर लिखा, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। मालदीव आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।'' 

Leave Your Comment

 

 

Top