logo

पुलवामा के शहीदों को पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा-आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी

PM Modi and Amit Shah paid tribute to the martyrs of Pulwama, saying that the coming generations will never forget their sacrifice and their unwavering dedication towards the nation

नई दिल्ली: शुक्रवार, 14 फरवरी को पीएम मोदी ने साल 2019 के पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी। वर्ष 2019 में आज के ही दिन आतंकियों ने पुलवामा में बड़े हमले को अंजाम दिया था, जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के पर आत्मघाती हमला किया था। इस हमले के महज 12 दिनों के बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला लिया और 26 फरवरी को बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने जैश के कई आतंकियों को मार गिराया था।

पीएम मोदी का एक्स पोस्ट-

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि, "2019 में पुलवामा में हमने जिन साहसी नायकों को खोया, उन्हें श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी।"

आतंक के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस'- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार आतंकवादियों के समूल नाश के लिए कृतसंकल्पित है तथा सरकार ने आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति अपनाई है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’ गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के साथ उनके समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।’

 

पुलवामा हमले के 6 साल

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाते हुए हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके कुछ दिनों बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के अंदर में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर बमबारी की थी।

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top