नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी।
तीजन दीदी का समुचित इलाज करवायेगी छत्तीसगढ़ सरकार
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 23, 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर AIIMS रायपुर में शुरू हुआ विख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई का इलाज।
छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का… pic.twitter.com/Gz2j6Nsg5z
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है।
इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच करके मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है।
इस पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार ने पंडवानी गायिका तीजन बाई के इलाज को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Leave Your Comment