logo

चमकती त्वचा के लिए ओट्स और शहद

Oats and honey for glowing skin

 

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे अहम होता है कि हम हेल्दी कैसे रहें, उसके लिए किन चीजों का सेवन करें और डाइट प्लान को कैसे फॉलो करें। विशेषज्ञों की सलाह कैसे लें और उसके बाद क्या करें। ऐसे में कई ऐसे प्राकृतिक उपाय होते हैं जो हमें हेल्दी रख सकते हैं। जिनके सेवन करना हमारे लिए काफी ज्यादा कारगर होता है। अक्सर देखा गया है कि लोग स्वस्थ रहने के लिए शहद और ओट्स का सेवन करते हैं क्योंकि ये हमें कई तरीके से लाभ दे सकता है। जी हां ओट्स एक ऐसा सुपर फूड है जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह वजन कम करने से लेकर पाचन को बेहतर करने के लिए जाना जाता है। वहीं, आयुर्वेद में भी शहद का इस्तेमाल औषधि की तरह सदियों से किया जा रहा है। लेकिन जब इन दोनों को आपस में मिलाकर इसका सेवन किया जाता है तो सेहत को और भी कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, विशेष रूप से बीटा-ग्लूकॉन नामक फाइबर, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और वजन नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। 

वहीं शहद में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक माना जाता है।

 ओट्स को शहद में भिगोकर खाने के फायदे

वजन होता है कम

ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से वजन कम होता है। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है जो भूख को कंट्रोल करता है और आपके मेटाबॉल्ज़िम को भी बूस्ट करता है। वहीं, शहद में नेचुरल मिठास होती है जो मीठे की क्रेविंग को पूरा करता है। यानी ये दोनों मिलकर आपके खाने की इच्छा को कम करते हैं जो वजन कम करने में आपके लिए बेहद कारगर है।

कैसे करें सेवन?

रात को एक बाउल में आधा ओट्स लें और उसमें अपनी पसंद के अनुसार एक कप दूध या एक कप दही में भिगोएं। अब इसमें स्वाद अनुसार शहद और चिया सीड्स डालें। अब इस रातभर फ्रिज में रहने दें। सुबह उठकर इसमें आप ड्राई फ्रूट, या फ्रूट डालकर खाली पेट सेवन करें।

 शरीर को मिलती है ऊर्जा


ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और शहद नेचुरल स्वीटनर का काम करता है जो आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

पाचन होता है बेहतर

ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से पाचन बेहतर होता है। दरअसल, ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को बेहतर करते हैं और शहद आपके ओवरऑल डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है।

 स्किन होती है बेहतर

ओट्स को शहद में भिगोकर आप इसका इस्तेमाल खाने की बजाय स्किन के निखार के लिए भी कर सकते हैं। शहद से जहां आपकी स्किन में नमी बनाए रखता है वहीं, ओट्स डेड स्किन का सफाया करता है।

 Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

 

 

Leave Your Comment

 

 

Top