logo

अब 500 रुपये में होगा संपूर्ण काशी दर्शन, महाशिवरात्री से शुरु होगी विशेष ई-बस सेवा

Now complete Kashi darshan will be done for Rs 500, special e-bus service will start from Mahashivratri

WRITER- सात्विक उपाध्याय


वाराणसी: महाशिवरात्रि पर पर्यटन विभाग और वीसीटीएसएल की ओर से काशी दर्शन के लिए विशेष बस सेवा (ई-बस) शुरू की जाएगी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि इसके अंतर्गत यात्री 500 रुपये किराया देकर काशी दर्शन कर सकेंगे। पर्यटन विभाग और वीसीटीएसएल की ओर से काशी दर्शन के तहत पांच स्थानों का चयन किया गया है। जल्द ही कस्टमर केयर नंबर भी जारी किया जाएगा। कैंट बस स्टेशन पर टिकट की बुकिंग होगी और हेल्प डेस्क बनेगा। 

वीसीटीएसएल के एमडी गौरव वर्मा ने क्या कहा- 

वीसीटीएसएल के एमडी गौरव वर्मा ने बताया कि कैंट बस अड्डे से सुबह नौ बजे ई-बस रवाना होगी, जो काशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव, नमो घाट, सारनाथ, स्वर्वेद मंदिर, मार्कंडेय महादेव धाम, संकट मोचन मंदिर, दुर्गाकुंड, मानस मंदिर में दर्शन कराने के बाद शाम तक पुन बस स्टेशन पहुंचेगी। यह सेवा पर्यटकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। 

बता दें कि इस विशेष बस में यात्रियों की सुविधा के लिए कैमरे भी लगाये गए हैं जिससे किसी भी प्रकार की चोरी की खबर बस में होती है तो कैमरे की मदद से चोर को आसानी से पकड़ा जा सके। 

 

Leave Your Comment

 

 

Top