logo

28 मार्च को होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र, जानिए पूरी खबर

Noida International Airport to be inaugurated on March 28, CM Yogi sends letter to Prime Minister, know the full story

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की औपचारिक तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च 2026 की तारीख प्रस्तावित की गई है और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र भी भेज दिया है। यह खबर न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे एनसीआर (NCR) के लिए नवरात्रि का सबसे बड़ा तोहफा साबित होने वाली है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही DGCA ने इस एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है। किसी भी एयरपोर्ट के संचालन के लिए यह लाइसेंस बेहद जरूरी होता है। इसका मतलब है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सुविधाएं तय मानकों पर खरी उतर चुकी हैं और अब यहां से उड़ान शुरू करने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट में होगा शामिल

जेवर में बन रहा यह एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होने जा रहा है। इसे कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में ही यह लाखों यात्रियों को सेवा देने में सक्षम होगा। आने वाले समय में इसके विस्तार के साथ इसकी क्षमता और सुविधाएं दोनों बढ़ाई जाएंगी।

NCR और पश्चिमी यूपी को मिलेगा फायदा

इस एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ समेत आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इससे क्षेत्र में रोजगार, निवेश और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कब शुरू होंगी फ्लाइट्स?

हालांकि उद्घाटन की तारीख 28 मार्च प्रस्तावित की गई है, लेकिन फ्लाइट संचालन की सटीक तारीख उद्घाटन के बाद ही तय होगी। माना जा रहा है कि उद्घाटन के कुछ समय बाद यहां से नियमित उड़ानें शुरू हो सकती हैं।

Leave Your Comment

 

 

Top