नई दिल्ली: सोमवार, 17 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) की नई संगठनात्मक टीम का ऐलान कर दिया गया है। जिसकी लिस्ट और रूपरेखा को बीजेपी की तरफ से जारी कर दिया गया है। बता दें कि आगामी 2027 के 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों (विशेषकर उत्तर प्रदेश) को देखते हुए इस नई टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। किए गए बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नितिन नवीन की टीम में कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव जैसे नेता शामिल हैं। इन दोनों नेताओं समेत कुल 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अमेठी की सांसद रहीं स्मति ईरानी को यूपी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की भी एंट्री हुई है। पार्टी ने कुल 7 राज्यों से 8 महामंत्री बनाए हैं और सबसे ज्यादा दो नेता यूपी के शामिल हुए हैं। इनमें स्मृति इरानी के अलावा हरीश द्विवेदी भी शामिल हैं। इस सूची में वसुंधरा राजे और राम माधव का शामिल होना चौंकाने वाला है क्योंकि दोनों ही लंबे समय से साइडलाइन माने जा रहे थे। ऐसे में अब उनका राष्ट्रीय टीम में शामिल होना बता रहा है कि वह पार्टी की मुख्यधारा में आ गए हैं।
नितिन नवीन की नई टीम की सूची-
बी.एल. संतोष- दिल्ली
पीयूष गोयल- महाराष्ट्र
राजेश मंगल- राजस्थान
तरुण चुघ- पंजाब
महेंद्र पांडे- उत्तराखंड
डॉ. संबित पात्रा- ओडिशा
राजीव बब्बर- दिल्ली
विष्णु दत्त शर्मा- मध्य प्रदेश
युवा मोर्चा - डॉ. हेमांग जोशी- गुजरात
महिला मोर्चा--रूप कुमारी चौधरी- छत्तीसगढ
ओबीसी मोर्चा--अमरपाल मौर्य- उत्तर प्रदेश
किसान मोर्चा- बंसीलाल गुर्जर- मध्य प्रदेश
एससी मोर्चा- शिवेश कुमार राम- बिहार
एसटी मोर्चा- डॉ. मन्नालाल रावत- राजस्थान
अल्पसंख्यक मोर्चा- कुंवर बासित अली- उत्तर प्रदेश
अनिल बलूनी- उत्तराखंड
दीपक म्हस्के- छत्तीसगढ़
प्रीति गांधी- महाराष्ट्र
शिवानंद द्विवेदी- दिल्ली
आलोक भड- उत्तराखण्ड
अरुण यादव- हरियाणा
Leave Your Comment