भुवनेश्वर 7 जनवरी: पूरे राज्य में जमीनी स्तर पर किशोर उम्र के खेल प्रतिभाओं की पहचान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से गत वर्ष शुरू की गई मुख्यमंत्री ट्रॉफी चैंपियनशिप के और विस्तार की घोषणा की गई है। राज्य के खेल एवं युवा सेवा मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने 6 जनवरी को इसमें नये खेलो को जोड़े जाने की घोषणा की।
यह राज्यव्यापी प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं और पेशेवर खेलों के बीच की खाई को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सरकार ने लड़कों के लिए 15 वर्ष आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता से इसकी शुरुआत की थी। इसमें लगभग छः हजार युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अब इसका विस्तार करते हुए इसमें तीन नये खेलों वालीबॉल, कब्बडी और खो- खो को जोड़ा गया है। इस वर्ष यह चैंपियनशिप चार खेल विधाओं में आयोजित की जाएगी।
खो-खो (अंडर-14)
वॉलीबॉल (अंडर-14)
फुटबॉल (अंडर-15)
कबड्डी (अंडर-16) साथ ही इस वर्ष से इन्हें लड़कियों के लिए भी खोल दिया गया है।
नये खेलों के जोड़े जाने की घोषणा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने राज्य में सशक्त खेल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ट्रॉफी चैंपियनशिप को केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ओडिशा के जमीनी खेल ढांचे में संरचनात्मक सुधार की दिशा में एक अहम कदम है। यह पहल राज्य की “फील्ड टू पोडियम” (मैदान से पुरस्कार मंच) परिकल्पना के अनुरूप है, जिसके तहत बहु-स्तरीय चयन प्रणाली के माध्यम से उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य सरकार इस कार्यक्रम के माध्यम से लंबे समय से चली आ रही सुविधाओं और अवसरों की कमी को दूर करते हुए युवा खिलाड़ियों को एक प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तरीय खेल संघों के सहयोग से किया जाएगा, जिससे तकनीकी गुणवत्ता और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
प्रतियोगिता की शुरुआत जमीनी स्तर की चयन प्रक्रिया से शुरू होकर जिला, क्षेत्रीय और अंततः राज्य स्तरीय चैंपियनशिप तक जाएगी, जिससे योग्यता आधारित और राज्यव्यापी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री ट्रॉफी चैंपियनशिप के लिए पंजीकरण 7 जनवरी से प्रारंभ होकर 14 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। सभी जिलों में जिला स्तर पर कड़ी चयन प्रक्रिया के तहत लड़कों के वर्ग में 10 और लड़कियों के वर्ग में में 6 टीमों का चयन किया जाएगा। जिसमें राज्य भर से 500 दलों के लगभग 32,000 युवा खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण जनवरी-फरवरी में तथा दूसरा चरण मई से प्रारंभ होगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मई माह में खेले जाएंगे।
जहां राज्य स्तरीय खेल संघ पंजीकरण, ट्रायल और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति जैसी तकनीकी जिम्मेदारियां संभालेंगे, वहीं खेल एवं युवा सेवाएं विभाग आयोजन की समग्र योजना, समन्वय और लॉजिस्टिक व्यवस्था की निगरानी करेगा।
Comments (5)
S
Team registration is good then Individual registration because all 4 games is Team game and easy to registration.
S
Team registration is good then Individual registration because all 4 games is Team game and easy to registration.
S
Team registration is good then Individual registration because all 4 games is Team game and easy to registration.
S
Team registration is good then Individual registration because all 4 games is Team game and easy to registration.
S
Team registration is good then Individual registration because all 4 games is Team game and easy to registration..