WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद सोमवार, 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा की। इस मंत्रिमंडल में कुल 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिसमें 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री में शामिल किया गया। 6 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। वहीं 4 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।
बता दें कि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 18 मंत्री जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली उन प्रमुख चेहरों पर नजर डालें तो
कैबिनेट मंत्री के पद पर...
- प्रद्युमन सिंह तोमर
- तुलसी सिलावट
- एंदल सिंह कंसाना
- नारायण सिंह कुशवाहा
- विजय शाह
- राकेश सिंह
- प्रह्लाद पटेल
- कैलाश विजयवर्गीय
- विश्वास सारंग
- गोविंद सिंह राजपूत
- करण सिंह वर्मा
- इंदर सिंह परमार
- संपतिया उईके
- उदय प्रताप सिंह
- राकेश शुक्ला
- निर्मला भूरिया
- नागर सिंह चौहान
- चैतन्य कश्यप का नाम शामिल हैं। वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) के रुप में ...
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार... तो वहीं राज्यमंत्री के रुप में
25-राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल सपथ लेने वाले की सूची में शामिल हैं।
मंत्री पद की सपथ लेने के बाद कुछ विधायकों ने पद दिए जाने को लेकर अपनी बात रखी है और कहा है कि हम मनोज कैबिनेट का अहम हिस्सा होने के नाते अपने कार्य को पूरी इमानदारी के साथ करेंगे। साथ ही यह विश्वाश दिलाते हैं कि मोदी गारंटी को जन-जन तक सुचारु रुप से पहुंचाएंगे।
पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सीएम मोहन यादव के अलावा 13 दिसंबर को राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. सीएम यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद हमारी डबल इंजन वाली सरकार उनके और जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्रियों की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया मंत्रिमंडल पूरी तरह से संतुलित है।
Leave Your Comment